सावित्रीबाई फुले के राजनीतिक चिंतन एवं सामाजिक न्याय की अवधारणा का अध्ययन
DOI:
https://doi.org/10.64880/tvsjiir.v1i4.11Keywords:
सावित्रीबाई फुले, राजनीतिक चिंतन, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तीकरण, जातिगत समानता, शिक्षा, सामाजिक परिवर्तन।Abstract
प्रस्तुत शोध-पत्र में उन्नीसवीं शताब्दी की प्रमुख समाज सुधारक, शिक्षाविद्, कवयित्री एवं महिला सशक्तीकरण की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले के राजनीतिक चिंतन तथा सामाजिक न्याय संबंधी विचारों का विश्लेषण किया गया है। अध्ययन का प्रमुख उद्देश्य उनके विचारों में निहित सामाजिक समानता, स्वतंत्रता, मानवीय अधिकारों तथा वंचित समुदायों के उत्थान की अवधारणाओं को स्पष्ट करना है। सावित्रीबाई फुले ने महात्मा ज्योतिराव फुले के सहयोग से महिला शिक्षा, जातिगत भेदभाव के उन्मूलन, अस्पृश्यता के विरोध तथा सामाजिक कुरीतियों के निवारण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन, राजनीतिक चेतना, आत्मसम्मान तथा शोषण से मुक्ति का प्रभावशाली माध्यम माना। प्रस्तुत अध्ययन में उनके शैक्षिक, सामाजिक एवं साहित्यिक योगदान के आधार पर राजनीतिक विचारधारा तथा न्यायपूर्ण समाज की स्थापना संबंधी दृष्टिकोण का विवेचन किया गया है। अध्ययन से स्पष्ट होता है कि उनका चिंतन केवल महिला उत्थान तक सीमित नहीं था, बल्कि समान अधिकारों, सामाजिक सहभागिता और मानवीय गरिमा पर आधारित समतामूलक समाज के निर्माण से भी संबंधित था। वर्तमान लोकतांत्रिक व्यवस्था में उ