उच्च शिक्षा की घटती हुई मांग व इसके निहितार्थ
DOI:
https://doi.org/10.64880/tvsjiir.v1i4.01Keywords:
उच्च शिक्षा, उच्च शिक्षा की मांग, निहितार्थ, उच्च शिक्षा में नामांकन, सकल नामांकन अनुपात (GER)Abstract
उच्च शिक्षा किसी भी देश के लिए उसकी मानव पूँजी, रोजगार, उत्पादकता, आर्थिक संवृद्धि, उच्च जीवन स्तर और सामाजिक विकास का आधार होती है| प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य उच्च शिक्षा की घटती हुई मांग का विश्लेषण कर इसके प्रमुख कारणों, प्रभावों व निहितार्थों को समझना है| इस अध्ययन में उच्च शिक्षा में होने वाले नामांकन, सकल नामांकन अनुपात की प्रवृत्तियों के विश्लेषण के साथ-साथ उच्च शिक्षा की बढ़ती हुई लागत, अवसर लागत, रोजगार की अनिश्चितता तथा शिक्षा से प्राप्त कौशल और श्रम बाजार की आवश्यकताओं के बीच बेमेल को जैसे कारको को घटती हुई मांग के प्रमुख कारणों के रूप में विश्लेषित किया गया है। इस अध्ययन में द्वितीयक आँकड़ों, नामांकन एवं सकल नामांकन अनुपात के प्रवृत्ति-विश्लेषण तथा प्रासंगिक साहित्य और नीतिगत दस्तावेजों के विश्लेषण का उपयोग किया गया है। यह अध्ययन यह स्पष्ट करता है कि उच्च शिक्षा की घटती हुई मांग व इसकी धीमी वृद्धि का प्रभाव केवल उच्च शिक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के नामांकन तक सीमित न रहकर, किसी देश के मानव पूंजी निर्माण, बेरोजगारी, अल्प रोजगार, शोध व नवाचार, क्षेत्रीय असमानताओं, अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा और रोजगारयोग्यता को भी प्रभावित करती है| यदि किसी अर्थव्यवस्था में उच्च शिक्षा की मांग लगातार गिरती रहे या उसकी वृद्धि में कमी दीर्घकाल तक बनी रहे, तो कुशल मानव संसाधनों की उपलब्धता और आर्थिक विकास की गति प्रभावित हो सकती है| अतः किसी भी देश को अपनी उच्च शिक्षा प्रणाली को सुलभ, वहनीय, गुणवत्तापूर्ण, समतापूर्ण और रोजगारोन्मुख बनाने का प्रयास करना चाहिए| ताकि उच्च शिक्षा में निवेश व्यक्ति और अर्थव्यवस्था दोनों के लिए सार्थक सामाजिक एवं आर्थिक प्रतिफल उत्पन्न कर सके।