मानसिक स्वास्थ्य का महत्व

Authors

  • शेखर सुमन सहायक प्राध्यापक, टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, भागलपुर, बिहार, द्वारा सम्बद्ध, टी.एम.बी, विश्वविद्यालय, भागलपुर Author

DOI:

https://doi.org/10.64880/tvsjiir.v1i3.03

Keywords:

मानसिक स्वास्थ्य के तत्व, मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के उपाय, मानसिक स्वास्थ्य का महत्व

Abstract

हमारे समाज में सभी लोग प्रायः शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति तो सजग एवं जागरूक है। वे इस बात से अवगत है कि शारीरिक स्वास्थ्य क्या होता है। शारीरिक रोग क्या है किन्तु हम मानसिक स्वास्थ्य के प्रति उदासीन रहते है। वैज्ञानिक प्रगति के बावजूद भी भारत में आज भी पिछड़े क्षेत्रों में लोग यह नहीं जानते कि मानसिक स्वास्थ्य क्या है? और मन से स्वस्थ्य होना भी उतना ही आवश्यक है, जितना शरीर से स्वस्थ्य होना। मानसिक स्वास्थ्य, जीवन की चुनौतियों से निपटने और उत्पादक ढंग से कार्य करने की क्षमता है। इसके महत्व को पहचानते हुए, आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 ने इस बात पर प्रकाश डाला कि मानसिक कल्याण में हमारी सभी मानसिक-भावनात्मक, सामाजिक, संज्ञानात्मक और शारीरिक क्षमताएं शामिल हैं। इसे मन के समग्र स्वास्थ्य के रूप में भी समझा जा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए संपूर्ण सामुदायिक दृष्टिकोण पर जोर दिया गया है और ज़ाहिर है कि अब व्यवहार्य, प्रभावशाली निवारक रणनीतियों और हस्तक्षेपों को खोजने का वक्त आ गया है। भारत का जनसांख्यिकीय लाभांश उसके युवाओं के कौशल, शिक्षा, शारीरिक स्वास्थ्य और सबसे ज़रुरी, मानसिक स्वास्थ्य पर निर्भर करता है।

Downloads

Published

2026-08-17

Issue

Section

Articles

How to Cite

मानसिक स्वास्थ्य का महत्व. (2026). THE VISIONARY SPECTRUM JOURNAL OF INNOVATION AND INTERDISCIPLINARY RESEARCH, 1(3), 16-21. https://doi.org/10.64880/tvsjiir.v1i3.03